एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु में आयोजित कृषि मेले में कृष्णा नामक 3.5-वर्षीय बैल आकर्षण का केंद्र है जिसकी कीमत लगभग ₹1 करोड़ है। उसके मालिक बोरेगौड़ा के अनुसार, 'हल्लीकर' नस्ल के इस बैल को 'सभी मवेशियों की नस्लों की मां' माना जाता है। बकौल बोरेगौड़ा, "इस नस्ल का सीमेन अधिक मांग में है और...उसकी एक डोज़ ₹1,000 में बेचते हैं।"