बेंगलुरु के कॉलेजों ने छात्रों के चैटजीपीटी इस्तेमाल करने पर लगाई रोक
बेंगलुरु के कई संस्थानों ने छात्रों के ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी के इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है। आर.वी. यूनिवर्सिटी ने लैब और ट्यूटोरियल सेशन में चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगाई जबकि आईआईआईटी बेंगलुरु ने भी इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दयानंद सागर यूनिवर्सिटी ने चैटजीपीटी से निपटने के लिए असाइनमेंट्स को और टेक्निकल बनाने का निर्णय लिया।