बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर ऐडवांस साइंटिफिक रिसर्च में 25 साल पुराने जेनेटिक सैंपल्स को नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी जेएनसीएएसआर के परिसर में भर गया और सीवेज का पानी भी प्रयोगशालाओं में पहुंच गया। 1989 में निर्मित जेएनसीएएसआर केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक बहु-विषयी रिसर्च इंस्टीट्यूट (अनुसंधान संस्थान) है।