बेंगलुरु पहले झीलों का शहर हुआ करता था और अब कृत्रिम बाढ़ का: 10 वर्षीय लिसीप्रिया
पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने बेंगलुरु में बारिश के बाद एक स्थान पर हुए जलभराव का वीडियो शेयर कर कहा है, "हर साल वही समस्या लेकिन कोई समाधान नहीं।" 10-वर्षीय लिसीप्रिया ने कहा, "बेंगलुरु पहले झीलों का शहर हुआ करता था...अब कृत्रिम बाढ़ का शहर हो गया...समस्या का समाधान करने के लिए आपको अपना व्यवहार बदलने की ज़रूरत है।"