बेंगलुरु में एएफटीसी के हॉस्टल में पूर्व ट्रेनी का मिला शव, हत्या का केस दर्ज
बेंगलुरु में एयरफोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी) के हॉस्टल में बुधवार को एक पूर्व ट्रेनी का शव मिला है। बकौल पुलिस, मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है 'मेरे खिलाफ कॉलेज की अनुशासनिक कार्रवाई के कारण ये कदम उठा रहा हूं'। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 6 एएफटीसी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।