बेंगलुरु में कॉन्गो के छात्र की मौत के बाद कॉन्गो में भारतीयों की दुकानों पर हुए हमले

अफ्रीकी देश कॉन्गो की पुलिस के मुताबिक, राजधानी में गुरुवार को भीड़ ने भारतीयों के कारोबार और वाहनों पर हमला किया। पिछले हफ्ते बेंगलुरु पुलिस की हिरासत में कॉन्गो के छात्र की मौत के बाद ऐसा हुआ है। भारत में कॉन्गो के दूसरे नागरिक की मौत की अफवाह फैलने के बाद कॉन्गों में भीड़ ने भारतीयों की दुकानों-गोदामों को लूटा।