बेंगलुरु में झील के किनारे बैठने पर पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी, वसूले ₹1000: दिल्ली की महिला
दिल्ली की एक महिला ने ट्वीट कर बताया है कि बेंगलुरु में 29-जनवरी को पुरुष मित्र के साथ कुंदनहल्ली झील के किनारे बैठने पर एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उनकी तस्वीरें लीं व उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने बताया, "पुलिसकर्मी ने कहा कि हमें वहां बैठने की अनुमति नहीं और मामला निपटाने के बदले पेटीएम के ज़रिए ₹1,000 वसूले।"