बेंगलुरु में दर्ज हुई 32 साल की सर्वाधिक बारिश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में बाढ़ के बीच बताया है कि शहर में बीते 32 साल में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बेंगलुरु में अधिक बारिश के बीच बाढ़ से निपटने के लिए ₹300 करोड़ जारी किए हैं जिसका इस्तेमाल सड़कों, बिजली के खंभों आदि की मरम्मत में होगा।