दिल्ली की एक महिला व उसके पुरुष मित्र से बेंगलुरु में बदसलूकी कर ₹1,000 वसूलने के मामले में एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका से जुड़े होमगार्ड ने कुंदनहल्ली झील के किनारे बैठे कपल को धमकाकर रुपए वसूले थे। बकौल पुलिस, ट्विटर पर महिला से मिली शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।