बेंगलुरु में धमाके की साज़िश रचने वाले 5 संदिग्ध आतंकियों से मिले 4 ग्रेनेड व कई हथियार

पुलिस ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में धमाके की साज़िश रचने वाले 5 संदिग्ध आतंकियों के पास से 4 वॉकी-टॉकी, 7 देसी पिस्तौल, 42 ज़िदा कारतूस, 2 खंजर, 2 सैटेलाइट फोन और 4 ग्रेनेड बरामद किए हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने पांचों संदिग्धों की पहचान कर ली है और पांचों संदिग्ध हत्या के केस में आरोपी हैं।