बेंगलुरु में धराशायी हुआ 3 मंज़िला मकान; 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
बेंगलुरु के विल्सन गार्डन में सोमवार सुबह एक तीन मंज़िला मकान कुछ ही देर में धराशायी हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल अधिकारी, मकान में करीब 50 लोग रहते थे जो मेट्रो के कंस्ट्रक्शन वर्कर्स थे। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि अधिकारियों ने समय से पहले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था।