inshorts

बेंगलुरु में पीएम दौरे के एक दिन बाद सड़क धंसने के केस में सीएम बोम्मई ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु (कर्नाटक) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर ₹6 करोड़ खर्च कर मरम्मत करवाई गई एक सड़क के़ प्रधानमंत्री की यात्रा के एक दिन बाद ही जगह-जगह पर धंसने के मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कमिश्नर से जवाब मांगा है।