उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बेंगलुरु में बाढ़ के बीच क्रेन से सफर करते लोगों के वीडियो पर ट्वीट किया है, "जहां चाह है, वहां राह है।" ट्विटर यूज़र्स ने उनके पोस्ट की आलोचना की और एक ने लिखा, "इसमें सेलिब्रेट करने वाली कोई बात नहीं है" जबकि अन्य ने लिखा, "आपको सबसे पहले यह सोचना चाहिए कि...प्रशासन विफल कैसे रहा।"