बेंगलुरु में बाढ़ के बीच होटल के कमरों का किराया करीब दोगुना होकर ₹30,000 से ₹40,000/रात तक हो गया है। दरअसल, कई लोगों के घरों में पानी भरने के बाद वे होटलों में जाने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओल्ड एयरपोर्ट रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और कोरमंगला के कई होटल शुक्रवार तक पूरी तरह से बुक हैं।