बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद पुलिस क्वार्टर्स की बिल्डिंग एक ओर झुकी, खाली कराई गई

बेंगलुरु (कर्नाटक) के बिन्नी मिल्स इलाके में भारी बारिश के बाद पुलिस क्वार्टर्स की बिल्डिंग एक ओर झुक गई जिसके बाद कम-से-कम 32 परिवारों को वहां से निकालकर इमारत खाली करा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेसमेंट एरिया में चौड़ी दरार आने के चलते बिल्डिंग 1-1.5 फीट झुक गई। बतौर रिपोर्ट्स, बिल्डिंग का उद्घाटन 3-वर्षों पहले हुआ था।