बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद रेस्क्यू के लिए तैनात की गईं नावें, एयरपोर्ट पर हुआ जलभराव

बेंगलुरु (कर्नाटक) में मंगलवार को एक हफ्ते में दूसरी बार भारी बारिश होने के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया जिसके बाद लोगों को ट्रैफिक जाम समेत विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, कई जगह लोगों को रेस्क्यू करने के लिए नावें इस्तेमाल की गईं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।