बेंगलुरु में शिवाजी की प्रतिमा को तोड़े जाने के आरोप में 7 गिरफ्तार

बेंगलुरु (कर्नाटक) में गुरुवार को शिवाजी की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में कन्नड़ झंडा जलाए जाने के बाद आरोपियों ने बदले में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि तोड़फोड़ में शामिल छह और बदमाश अभी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।