बेंगलुरु में 'सार्वजनिक क्षेत्र' में फहराया गया हरे रंग का झंडा, विवाद के बाद हटाया गया
बीजेपी के नेता बसनगौड़ा आर पाटिल ने मंगलवार को X पर दावा किया कि बेंगलुरु के शिवाजी नगर में एक सार्वजनिक स्थान पर हरे रंग का झंडा फहराया गया। पाटिल ने कहा, "शिवाजी नगर भारत में है ना कि पाकिस्तान में।" इसे लेकर हुए विवाद के बाद यह झंडा हटा दिया गया और उसकी जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।