बेंगलुरु में सेक्स के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से हुई शख्स की मौत, प्रेमिका ने फेंका शव

बेंगलुरु में 17 नवंबर को 67-वर्षीय शख्स का शव मिलने के मामले में खुलासा हुआ है कि सेक्स करने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई थी। बकौल पुलिस, शख्स की 35-वर्षीय गर्लफ्रेंड को बदनामी का डर था इसलिए उसने अपने पति व भाई के साथ मिलकर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया था।