139 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से पटना जा रही गोएयर की एक फ्लाइट के इंजन में खराबी के बाद शनिवार को नागपुर (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री गोएयर टर्मिनल पर इंतज़ार कर रहे हैं और उनके लिए आगे की व्यवस्था की जा रही है।