बेंगलुरू में पीली रोशनी वाली स्ट्रीट लाइट्स को हटाकर लगाई जाएंगी एलईडी लाइट्स
बेंगलुरु (कर्नाटक) में सड़कों के किनारे लगाई गई पीली रोशनी वाली सोडियम वेपर लैंप को हटाकर अब 'स्मार्ट इंटेलिजेंट एलईडी लाइट्स' लगाई जाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि अगले 2-महीनों में शहर के आठ क्षेत्रों में एडवांस्ड स्ट्रीट लाइट्स लग जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, शहर में लगे पीली रोशनी वाली 4.85 लाख सोडियम वेपर लैंप को एलईडी लाइट्स से बदला जाएगा।