कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बेलंदूर, सरजापुरा रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड, बीईएमएल लेआउट व अन्य जगहें शामिल हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद मंगलवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।