बेकहम ने महारानी एलिज़ाबेथ का ताबूत देखने के लिए 12 घंटे से ज़्यादा वक्त तक किया इंतज़ार

इंग्लैंड के फुटबॉल लेजेंड डेविड बेकहम शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का ताबूत देखने के लिए हज़ारों लोगों के साथ कतार में खड़े हुए। बेकहम 12 घंटे से ज़्यादा समय तक लाइन में लगे रहे जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं...मुझे महारानी के पास कुछ पल बिताने का मौका मिला।"