बेगूसराय फायरिंग में एक शख्स की मौत के बाद 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हिरासत में लिए गए 5 लोग

बेगूसराय (बिहार) में बाइकसवार दो बदमाशों द्वारा कई जगहों पर की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और 10 अन्य के घायल होने के बाद सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस ने बताया, "एक सीसीटीवी फुटेज में अपराधी देखे जा सकते हैं...हम सत्यापन कर रहे हैं।" पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।