बेगूसराय में कई लोगों को गोली मारने वाले दो संदिग्धों की तस्वीरें हुईं जारी, इनाम घोषित

बेगूसराय (बिहार) में बाइकसवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत व 10 अन्य के घायल होने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने 2 फोन नंबर (9431822953 या 9431800011) जारी करते हुए संदिग्धों की सूचना देने वालों को ₹50,000 इनाम देने की घोषणा की है।