बेटर डॉट कॉम नौकरी से निकाले गए माता-पिता बनने वाले कर्मचारियों को देगा बीमा कवर

बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने कहा है कि वह कंपनी से निकाले गए माता-पिता बनने वाले कर्मचारियों के लिए बीमा खर्च का भुगतान करेंगे। कंपनी ने इस सप्ताह लगभग 3,000 अमेरिकी और भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया है। बकौल ब्लूमबर्ग, बेटर डॉट कॉम इनमें से माता-पिता बनने वाले 19 कर्मचारियों को एक्सटेंडेड मेडिकल बेनेफिट्स दे रही है।