inshorts

बेटी की कार में विस्फोट के बाद पुतिन के करीबी की प्रतिक्रिया का वीडियो आया सामने

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी एलेक्ज़ेंडर दुगिन की 29-वर्षीय बेटी दारिया की कार में विस्फोट के बाद एलेक्ज़ेंडर की प्रतिक्रिया का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में घटनास्थल पर एलेक्ज़ेंडर अपने सिर पर हाथ रखकर स्तब्ध खड़े दिख रहे हैं। विस्फोट में दारिया की मौत हो गई और आशंका है कि यह हमला एलेक्ज़ेंडर पर किया जाना था।