बेटी की शादी वाले दिन धनबाद आग हादसे में हुई महिला की मौत
धनबाद आग हादसे (झारखंड) में जान गंवाने वाले 14 लोगों में शादी वाले घर के 6 लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवार की बेटी की शादी वाले दिन हुए इस हादसे में दुल्हन की मां, दादा और दादी की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, दुल्हन ने जब देर रात सात फेरे लिए तब वह अपनी मां की मौत से अनजान थी।