हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक और उनकी पत्नी साशा के घर बेटी ने जन्म लिया है। डीकॉक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ये कैसा है...मेरा नाम कियारा है!" उन्हें बधाई देते हुए डेल स्टेन ने पोस्ट पर लिखा, "स्वागत है कियारा! बहुत अच्छे मॉम और डैड!"