बेटी के पैदा होने के बाद गुजरात में ससुराल वालों ने महिला से की दहेज की मांग

वेजलपुर (गुजरात) में एक 34-वर्षीय महिला ने बेटी के जन्म के बाद कथित तौर पर दहेज की मांग करने वाले अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि शादी के पहले साल में छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। दहेज नहीं लाने को लेकर ताने दिए जाते थे।