पाकिस्तान में मंज़ूर हुसैन नामक एक शख्स ने अपनी 2 बेटियों और 4 नाती-नातिन के घर में कथित तौर पर आग लगाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मंज़ूर हुसैन की एक बेटी फौज़िया बीबी ने करीब 18-महीने पहले पिता की मर्ज़ी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। आगजनी में दूसरी बेटी के पति की भी मौत हो गई।