बेटी के मां बनने से पहले ज़िंदा हुई 45 मिनट तक डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित अमेरिकी महिला
अमेरिका में 45 मिनट तक डॉक्टरों द्वारा क्लिनिकली मृत घोषित एक महिला अपनी बेटी के मां बनने से पहले ज़िंदा हो गई। कैथी पैटन नामक अमेरिकी महिला अपनी बेटी के प्रसव पीड़ा की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंची थी जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। जिसके बाद महिला को इमरजेंसी रूम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया।