पुणे (महाराष्ट्र) में एक डॉक्टर दंपति की बेटी को जीएमसीएच में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर 3 लोगों द्वारा उनसे ₹41 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 1 आरोपी करियर काउंसलर बनकर दंपति के संपर्क में आया था। वहीं, अन्य 2 आरोपियों ने दंपति से पैसे प्राप्त किए थे।