फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवानी ने बेटी व बेटे को साथ लेकर ऑर्डर पहुंचाने गए एक डिलीवरी बॉय का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "यह ज़ोमैटो डिलीवरी पार्टनर...दो बच्चों के साथ पूरा दिन धूप में बिताता है।" इस पर ज़ोमैटो ने कहा, "कृपया मेसेज में ऑर्डर का ब्यौरा साझा करें…जिससे हम डिलीवरी पार्टनर तक...पहुंचकर उसकी मदद कर सकें।"