बेटी से रेप की कोशिश करने वाले शख्स की हत्या के मामले में यूपी की महिला को हुई उम्रकैद

यूपी में एक 70-वर्षीय महिला को उसकी बेटी से बलात्कार की कोशिश करने वाले एक शख्स की हत्या के मामले में 11-साल बाद उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। अदालत ने इसे 'सुनियोजित हत्या' करार देते हुए कहा, ''बलात्कार रोकने के लिए कुल्हाड़ी से कई बार हमले की ज़रूरत नहीं थी, थोड़ी ताकत का इस्तेमाल किया जा सकता था।''