खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) में एक गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म देने के लिए एक 'पीर' के कहने पर अपने सिर में कील ठोक ली जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। बकौल पुलिस, महिला की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।