पटना (बिहार) में एक बुज़ुर्ग दंपति को उनके बेटे व बहू द्वारा लाठी व ईंट से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में बुज़ुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हुई। दंपति के मुताबिक, उनका बड़ा बेटा पैतृक मकान अपने नाम कराने के लिए अक्सर उनपर दबाव बनाता रहता है।