बेटों को टिकट दिलाने के लिए मरे जा रहे नेता: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रंधावा

राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बेटे-बेटियों के लिए टिकट की पैरवी करने वाले नेताओं को लेकर कहा है, "आप तो मरे जाते हैं कि मेरे बेटे को टिकट नहीं दिया तो ज़हर खा लूंगा।" उन्होंने कहा, "अगर किसी लीडर का बेटा केपेबल नहीं है तो हम कांग्रेस को बर्बाद नहीं होने देंगे।"