inshorts

बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। स्टोक्स ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टिम साउदी की गेंदबाज़ी पर 100वां छक्का मारा। टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले 2 अन्य क्रिकेटर न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम (107) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ऐडम गिलक्रिस्ट (100) हैं।