बेन स्टोक्स ने की टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी
इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में स्टोक्स ने एकमात्र छक्का लगाया जो टेस्ट में उनका 107वां छक्का है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान व इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के 107 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की।