'बेबी एबी' नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस के डिवॉल्ड ब्रेविस की आईपीएल में पहली गेंद पर विराट कोहली को 'विवादास्पद' एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया। कोहली ने बाद में 'बेबी एबी' से मुलाकात की जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोहली कहते दिखे, "यंग मैन! पहली मुलाकात अच्छी रही। मुझे पहली गेंद पर आउट किया।"