प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने बेल खारिज होने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय विक्ट्री साइन दिखाया जिसकी तस्वीर सामने आई है। राजा पटेरिया ने कहा, "यह विचारधारा की लड़ाई है। मैंने यह शब्द नहीं कहे हैं। मैं महात्मा गांधी का अनुयायी हूं।"