बेशक लखीमपुर खीरी में पत्रकार की मौत केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार से कुचलकर हुई: परिवार

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी हिंसा में मरने वाले पत्रकार रमन कश्यप के परिवार ने कहा है कि उनकी शिकायत के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और न ही उन्हें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी मिली है। परिवार ने कहा कि बेशक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की कार से कुचलकर ही रमन की मौत हुई।