एक्सप्रेसवे पर अधिक टोल टैक्स लगने संंबंधित सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा, "अगर आपको बेहतर सुविधा लेनी है तो पैसा भी देना होगा।" बकौल गडकरी, "अगर एयर कंडिशंड हॉल में कार्यक्रम करना है तो किराया देना होगा, फोकट (मुफ्त) में करना है तो मैदान पर बैठकर भी शादी हो सकती है।"