बेहद चिंताजनक, कार्रवाई करें: हिंदुओं पर हमलों को लेकर बांग्लादेश सरकार से अमेरिकी आयोग

अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर यूएस के आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हमलों को 'बेहद चिंताजनक' बताया है। बकौल आयोग, "हम बांग्लादेशी सरकार से आग्रह करते हैं कि वह ऐसे अतिवादी तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे जो देश में हिंदू-विरोधी भावनाओं को हवा देते हैं।" बांग्लादेश में कई दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ हुई थी।