बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: अमेरिका में पिछले दिनों 5 भारतीय छात्रों के निधन की घटनाओं पर भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में अमेरिका में हुईं भारतीय छात्रों के निधन की अलग-अलग घटनाओं को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है। उन्होंने कहा, "5 भारतीय छात्रों की मौत हुई है...2 भारतीय नागरिक हैं जबकि 3 अन्य भारतीय मूल के हैं।" उन्होंने कहा, "विवेक सैनी (छात्र) की हत्या के दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"