टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ चानू ने लिखा, "उनकी ज्ञान और प्रेरणा भरी बातें हमेशा मेरे साथ रहेंगीं। बेहद प्रेरणादायी।" गौरतलब है, मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक्स में भारत को पहला पदक दिलाया था।