फोर्ब्स के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क $200 अरब की संपत्ति के साथ एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसे लेकर फोर्ब्स को एक ईमेल के जवाब में मस्क ने कहा है, "मैं सिल्वर मेडल के साथ जेफरी बी. (बेज़ोस) को '2' नंबर की एक विशाल प्रतिमा भेज रहा हूं।"