बैंक लॉकर में चोरी के बाद एससी ने बैंक को दिया बुज़ुर्ग को ₹30 लाख का हर्जाना देने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को एक 80-वर्षीय शख्स को ₹30 लाख का हर्जाना देने का आदेश दिया है जिसके एसबीआई की बोकारो (झारखंड) शाखा स्थित बैंक लॉकर में 2017 में चोरी हुई थी। कोर्ट ने कहा, "उनकी पूरी ज़िंदगी की बचत खत्म हो गई क्योंकि उन्होंने आप पर भरोसा और विश्वास जताया...इस बुज़ुर्ग को काफी परेशान किया गया।"