दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी गीता चौहान और उसके सहयोगी जितेंद्र सिंह को इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया था जबकि 2 अन्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान और हरीश बघेल नवंबर, 2021 में गिरफ्तार हुए थे।